spot_img

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंद…

Date:

spot_img
spot_img
Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और बिगड़े हालात को देखते हुये दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। यह सेवा भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम से संचालित होती है। DTC के आईपी डिपो कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इससे पहले 27 अगस्त को नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 28 और 29 अगस्त की बस सेवायें स्थगित की गई थीं।

हालात सामान्य नहीं, सफर सुरक्षित नहीं

अधिकारियों के मुताबिक नेपाल में स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में बस सेवा का सुरक्षित संचालन संभव नहीं माना जा रहा है। यात्रियों, चालक दल और कर्मचारियों के साथ DTC बसों की सुरक्षा को देखते हुये सेवा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रोक दिया गया है। इस दौरान दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर किसी भी बस का संचालन या प्रस्थान नहीं होगा।

हालात देखकर होगा अगला फैसला

DTC ने कहा है कि नेपाल की स्थिति की लगातार समीक्षा की जायेगी। हालात अनुकूल होने और सक्षम अधिकारियों के निर्देश के बाद ही बस सेवा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जायेगा। फिलहाल नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली-काठमांडू बस सेवा पर अनिश्चितकालीन रोक रहेगी।

इसे भी पढ़ें :

रक्षाबंधन पर विराट कोहली की बहन का भावुक पोस्ट… देखें

Kohramlive : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रक्षाबंधन परिवार...

चीनी-प्याज के बाद अब 9 रुपये महंगा हुआ दूध…

Kohramlive : त्योहारों से पहले दूध की कीमत बढ़ने...

नेपाल में बाढ़ की मार, 150 रुपये तक महंगा हो गया ये सामान…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की मार...

राखी वही, मगर तोहफे का अंदाज बिल्कुल नया… देखें वीडियो

Ranchi : रक्षाबंधन आया तो बहनों की हाथों पर राखी...

पेड़ से बांधा, फिर आग के हवाले किया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर को…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाली...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: