Kohramlive : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रक्षाबंधन परिवार के साथ मनाया। उनकी बहन भावना ने विराट को राखी बांधते हुये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ में बड़े भाई विकास कोहली भी नजर आये। भावना ने भाइयों के लिए भावुक संदेश लिखा, “जिंदगी हमें चाहे जहां भी ले जाये, मेरी दुआयें हमेशा आप तक पहुंचेंगी।” विराट का पिछला वनडे इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में हुआ था। तीसरे वनडे में उन्होंने 59 गेंदों पर 74 रन बनाए। तीन मैचों की सीरीज में विराट ने 144 रन बनाये। उनका औसत 48 और स्ट्राइक रेट 109.09 रहा। विराट ने इस साल अब तक 6 वनडे में 384 रन बनाये हैं। औसत 64 और स्ट्राइक रेट 106.66 रहा। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन है।
इतिहास से सिर्फ 59 रन दूर
विराट ने 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन बनाये हैं। 15 हजार रन पूरे करने के लिए अब सिर्फ 59 रन चाहिये। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में यह आंकड़ा छूते ही विराट सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन के नाम 18,426 रन हैं। विराट के नाम अब तक 85 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। 100 इंटरनेशनल सेंचुरी के ऐतिहासिक आंकड़े से वह 15 शतक दूर हैं।














