MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा में प्रथम चरण में मधेपुरा नगर परिषद के लिए हुए चुनाव में कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। निवर्तमान मुख्य पार्षद निर्मला देवी के साथ उनके पति रवींद्र यादव भी खुद वार्ड पार्षद का चुनाव हार गए हैं। निर्मला देवी 2763 वोट लाकर पांचवें स्थान पर रहीं। उनके पति को मात्र 286 वोट मिले, जबकि जीतने वाले राजकुमार यादव को 476 वोट मिले। मुख्य पार्षद निर्मला देवी की बेटी कंचन कुमारी और उनकी गोतनी कुमारी रूबी अपने-अपने वार्ड से चुनाव जीत गई हैं। बेटी कंचन ने जहां वार्ड-19 से जीत हासिल की, तो गोतनी कुमारी रूबी ने वार्ड-5 से जीत हासिल की। कंचन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निशि राज को 37 और कुमारी रूबी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजू देवी को 227 वोट से हराया।
मधेपुरा नगर परिषद की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है –
मुख्य पार्षद – कविता कुमारी साहा
उपमुख्य पार्षद- पुष्पलता कुमारी
वार्ड 1- भारती कुमारी
वार्ड 2 – विषणी देवी
वार्ड 3 – शशि कुमार
वार्ड 4 – अनिता भारती
वार्ड 5 – कुमारी रूबी
वार्ड 6 – कल्याणी देवी
वार्ड 7 – जयशंकर
वार्ड 8 – माला देवी
वार्ड 9 – मनीष कुमार मिंटू
वार्ड 10 – नुजहत परवीन
वार्ड 11 – इसरार अहमद
वार्ड 12 – प्रमोद प्रभाकर
वार्ड 13 – पूजा कुमारी
वार्ड 14 – माया देवी
वार्ड 15 – सुप्रिया रानी
वार्ड 16 – मंजू देवी
वार्ड 17 – अजय कुमार
वार्ड 18 – रेणु देवी
वार्ड 19 – कंचन कुमारी
वार्ड 20 – कुमारी मेघा
वार्ड 21- कविता देवी
वार्ड 22- गोनर ऋषिदेव
वार्ड-23- विमला देवी
वार्ड 24- अशोक यदुवंशी
वार्ड 25- राम नारायण प्रसाद कनौजिया
वार्ड 26- विजय पंडित।
इसे भी पढ़ें : सब कुछ कर मुकर गया
इसे भी पढ़ें : Sahebganj के रिबिका मर्डर केस पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें
इसे भी पढ़ें : पुलिस को फोन कर बोला- “बीवी को मा*र दिया, अब क्या करूं?”
इसे भी पढ़ें : Ranchi News : स्कूल परिसर में इस हाल में मिला शाहरुख… देखें
इसे भी पढ़ें : भाई-भाभी को ऐसी हालत में देख सन्न रह गया धर्मवीर… देखें वीडियो




