spot_img

पति की मौत के अगले ही दिन पत्‍नी भी चल बसी, इस अवस्‍था में मिला शव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को पति की मौत हुई थी। इसके बाद उसकी पत्नी भी चल बसी। पति लाला कांदू (52) की मौत गुरुवार को रांची में इलाज के क्रम में हो गई थी। परिजन उनका अंतिम संस्कार कर घर लौटे थे। उसी रात पत्‍नी अनुराधा देवी (45)  की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। अनुराधा देवी का शव शुक्रवार को कुएं में मिला। परिजनों ने बताया कि अनुराधा को मिर्गी का दौरा आता था। इसी वजह से वह रात में कुएं में गिर गई होगी।

Read more:भारत का भरोसेमंद दोस्त है Japan, विकास पर दोनों की सोच एक जैसी : PM

रात में उठकर करने लगती थीं काम

परिजनों ने कहा, अनुराधा रात में कभी भी उठकर घर का काम करने लगती थीं। कभी-कभी घूमने भी निकल जाती थीं। ऐसा लगता है कि वह रात को उठीं और बाथरूम गई होंगी। कुएं से पानी निकालने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ गया होगा।

Read more:सुहागरात के दिन पति ने कर डाला ये कांड….

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी हकीकत  

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आएगी।

Read more:Tempo अनियंत्रित होकर पलटा, एक व्यवसायी की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...