kohramlive desk : विदेश जा रहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के द्वारा लुक आउट नोटिस जारी किए जाने के बाद उन्हें विदेश जाने से रोका गया है। लुक आउट नोटिस मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जारी किया गया था।शुरुआती जानकारी के मुताबिक अपने शो के लिए जैकलीन फर्नांडीज विदेश जा रही थीं लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। बता दें कि ईडी ने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। केंद्रीय एजेंसी को सुकेश और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के बीच वित्तीय लेनदेन के सबूत मिले थे। जैकलीन से कुछ महीने पहले इसी मामले में दिल्ली में भी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पूछताछ की गई थी।
प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल और छह अन्य के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7,000 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है।
रिपोर्टों के मुताबिक, चार्जशीट में, चंद्रशेखर ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने जैकलीन को 52 लाख रुपये का एक घोड़ा और चार फारसी बिल्लियाँ उपहार में दी थीं, एक बिल्ली की कीमत 9 लाख रुपये है।इसके अलावा हीरा जड़ित आभूषण सेट, क्रॉकरी, और अन्य गिफ्ट भी उसने जैकलीन फर्नांडीज को दिए थे।
इसे भी पढ़ें : हर हाल में चाहिए एक दिन की छुट्टी, अपने भी बाल-बच्चे, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर ही कार के अंदर मिली डोजर ऑपरेटर की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : पोस्टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर
इसे भी पढ़ें : RTI नहीं करती तो बर्बाद हो जाता…
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में OMICRON VARIANTS की दस्तक
इसे भी पढ़ें : बुलेट सवार बदमाशों ने BDC के पति को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 मरे, भड़की हिंसा, एक जवान ने भी तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें : टैंक के गोले पर गिरा और देखिए क्या हो गया हाल…
इसे भी पढ़ें : बेवा भाभी को बनाया जीवन संगिनी, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BREAKING : गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन की दस्तक, ALERT
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे आंध्र प्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया
इसे भी पढ़ें : गुजरात में भी कोरोना के नए वैरिएंट OMICRON ने की एंट्री, 1 शख्स संक्रमित








