spot_img
spot_img
spot_img

#BoycottShahRukhKhan कर रहा सोशल मीडिया पर Trend, जानिये क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive desk: सोशल मीडिया पर #BoycottShahRukhKhan ट्रेंड कर रहा। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को बॉयकॉट करने की मांग माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर की जा रही है। यूजर्स शाहरुख खान पर भड़के हुए हैं। जिसके कारण ट्विटर पर #BoycottShahRukhKhan ट्रेंड कर रहा है।

क्या है पूरा मामला ?

शाहरुख को बॉयकॉट करने के पीछे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ उनकी एक तस्वीर है। यह तस्वीर ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही है । यह पुरानी तस्वीर है, जिसे लेकर यूजर्स फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख पर भड़ास निकाल रहे हैं। ट्विटर पर विभिन्न यूजर्स शाहरुख खान का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद से इमरान खान पर तालिबान की मदद के आरोप लग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी के निदेशक की उपस्थिति में यह तय हुआ था कि तालिबान सरकार में कौन लीडर होगा और कौन नहीं।

इमरान खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में तालिबान की मदद करने की अपील की थी। इमरान खान का कहना था कि अगर पूरी दुनिया ने तालिबान की मदद की, तो यह संगठन सही दिशा में बढ़ सकता है। पाकिस्तान के इस रुख से उसकी भारत विरोधी स्थिति और मजबूत होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद इमरान के साथ शाहरुख की तस्वीर वायरल होने पर यूजर्स गुस्सा निकाल रहे हैं और शाहरुख को पूरी तरह से बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं।

Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…

Read More :‘sword of honour’ पाने वाली देश की पहली महिला IPS

Read More :5 दोस्त दर्शन करने रजरप्पा आ रहे थे, रास्ते में हो गया ये…

Read More :दोस्त के सामने गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा, उठाई खौफनाक कदम…

 

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...