Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जब सरकार होमगार्ड का डेली वेज हजार रुपये से ऊपर कर सकती है तो जान जोखिम में डाल काम करने वाले विद्युतकर्मियों का क्यों नहीं? अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो संघ के बैनर तले आगामी 21 अगस्त से सभी सप्लाई एरिया बोर्ड का घेराव किया जायेगा। मांगे नहीं मानी जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। अजय राय ने कहा कि राज्य सरकार ने होमगार्ड पारा टीचर मामले में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है, उसी तर्ज पर हेमंत सोरेन सरकार विद्युत कर्मियों का भी मानदेय तय करे, अन्यथा श्रमिक संघ चुपचाप नहीं बैठेगी।
अजय राय ने बताया कि संघ की मुख्य मांगों में आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर ऊर्जा निगम पुरानी व्यवस्था लागू करने, होमगार्ड के तर्ज पर मानदेय 1000 रुपये से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो, नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता तय हो। 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों की नियमित नियुक्ति हो, सभी सप्लाई एवं ट्रांसमिशन जोन में हुये एरियर घोटाले की जांच हो और जहां एरिया नहीं दिया गया है, वहां पर उसका भुगतान सुनिश्चित करने जैसी मांगे शामिल हैं। इस मसले पर श्रमिक संघ की बैठक भी हुई। बैठक में संघ के अध्यक्ष अजय राय, अमित कश्यप, विकास सिंह, उदय यादव, विजय सिंह, शिव कुमार साह, राज कुमार, संजय राणा, विक्की कुमार,अशोक कुमार, छोटेलाल कुमार, गुंजेश कुमार, मनोज कुमार, गोधन लोहरा, राजेंद्र राम, प्रवीण कुजूर,अशोक कुमार महतो, मुकेश यादव , रजनी कांत मेहता, प्रकाश नायक, संजीत कुमार महतो, सूरज साव, जगरू हषपूर्ति, अनिल तिग्गा एवं अरविंद कुमार महली सहित अन्य विद्युतकर्मी मौजूद थे।
जान खतरे में डाल काम करनेवालों का ख्याल क्यों नहीं : अजय राय#jharkhand #energyboard #ajayray #JBVNL #electrician pic.twitter.com/RL3iF0s370
— KohramLive (@KohramLive) August 18, 2024
इसे भी पढ़ें :नरमी याचिका खारिज कर जज साहब ने सुना दी बड़ी सजा… जानें
इसे भी पढ़ें :अब हजारीबाग में एक डॉक्टर का मा’रकर दांत तो’ड़ा, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चौंका गये हिमंता, इस दिग्गज नेता के नेतृत्व में होगा चुनाव…
इसे भी पढ़ें :महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा पूरा सम्मान, होगी थाने में पोस्टिंग : DGP
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें








