ठंड क्यों लगती है ज्यादा, कैसे बढ़ेगी गर्माहट… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सर्दियों में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन तो आम है, लेकिन कुछ लोग दूसरों के मुकाबले बहुत ज्यादा ठंड महसूस करते हैं। रजाई, स्वेटर, मोजे, सब होने के बाद भी शरीर ठंडा ही रहता है। यह सिर्फ मौसम का असर नहीं शरीर में विटामिन की कमी का संकेत भी हो सकता है। आइये, जानते हैं कौन-कौन से विटामिन ठंड से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं और किन चीजों को खाने से आप इनकी कमी को पूरा कर सकते हैं..

विटामिन D – शरीर का ‘सनशाइन हीटर’

जब शरीर में विटामिन D की कमी होती है, तो इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है और बॉडी टेंपरेचर को नियंत्रित करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इस वजह से ठंड ज्यादा लगती है।

क्या खायें

  • धूप (मुख्य स्रोत)
  • अंडा
  • सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल जैसी फैटी फिश
  • दूध, दही

विटामिन C – इम्युनिटी की ढाल

विटामिन C कम होने पर ऊर्जा घटती है, इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और शरीर ठंड का असर ज्यादा महसूस करता है।

क्या खायें

  • संतरा, नींबू, अंगूर
  • स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी
  • पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियां

विटामिन B12 – ऊर्जा और तापमान का संतुलन

B12 की कमी से.. कमजोरी, थकान एवं शरीर का तापमान स्थिर न रह पाना जैसी समस्यायें होती हैं, जिससे ठंड और तेज लगने लगती है।

क्या खायें

  • चिकन, मटन, मछली, दूध, दही, पनीर, अंडा
  • शाकाहारियों के लिये—सोया, टोफू

विटामिन E – कोशिकाओं का रक्षक, तापमान का नियंत्रक

विटामिन E एक जबरदस्त एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर की कोशिकाओं को सुरक्षा देता है और तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर शरीर ठंड सहन नहीं कर पाता।

क्या खायें

  • बादाम, अखरोट, पालक, ब्रोकली, सूरजमुखी के बीज, ऑलिव ऑयल, सोयाबीन तेल

सिर्फ विटामिन ही नहीं…

आयरन और थायरॉयड की कमी भी बढ़ाती है ठंडक..

  • आयरन की कमी → खून में ऑक्सीजन की कमी, शरीर ठंडा महसूस करता है
  • थायरॉयड कम होना (हाइपोथायरॉयड) → मेटाबॉलिज़्म धीमा, ठंड बहुत ज्यादा लगती है
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...