सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है सिरदर्द? जानें कारण और उपाय…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सर्दियों के मौसम में कई लोगों को बार-बार सिरदर्द की शिकायत होती है। यह सिरदर्द गर्मियों से अलग होता है और इसके पीछे मौसम में बदलाव, शरीर की प्रतिक्रिया और लाइफस्टाइल अहम भूमिका निभाते हैं। खासकर माइग्रेन और साइनस से परेशान लोगों के लिए ठंड का मौसम ज्यादा मुश्किल भरा हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान गिरने पर शरीर खुद को ठंड के अनुसार ढालता है, जिससे नर्वस और सर्कुलेटरी सिस्टम में बदलाव होते हैं और सिरदर्द की समस्या बढ़ जाती है।

सर्दियों में सिरदर्द के प्रमुख कारण

ठंडी हवा के कारण साइनस पर दबाव पड़ता है, जिससे तेज सिरदर्द हो सकता है।

सर्दियों में कम पानी पीने से दिमाग की नसों में खिंचाव आता है।

धूप कम मिलने से सेरोटोनिन हार्मोन प्रभावित होता है।

ज्यादा ठंड में सिर में खून के बहाव में बदलाव होता है।

आम लक्षण

माथे और आंखों के आसपास दबाव

ठंडी हवा लगते ही चुभने वाला दर्द

साइनस वालों में नाक बंद होने के साथ सिरदर्द

माइग्रेन के मरीजों में दर्द का बढ़ना

घरेलू उपाय और बचाव

डॉक्टर्स बताते हैं कि कुछ आसान आदतों से राहत मिल सकती है—

माथे और गर्दन पर गर्म सिकाई

अदरक-पुदीने की चाय का सेवन

डाइट में बादाम, हरी सब्जियां और साबुत अनाज

प्यास न लगे तब भी गर्म पानी पीते रहें

बाहर निकलते वक्त टोपी या स्कार्फ से सिर और कान ढकें

कब डॉक्टर से मिलें?

अगर सिरदर्द लगातार बना रहे, बहुत तेज हो या रोजमर्रा के कामों में रुकावट डाले, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सही खानपान, पर्याप्त पानी और पूरी नींद से सर्दियों के सिरदर्द को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

(Disclaimer : यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।)

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...