Bokaro : सबसे ज्यादा बैंक गस्ती ड्यूटी भाता था सब इंस्पेक्टर रवि सिंह को। बाकी दूसरा कोई काम अढ़ाने पर कई बहाने खोज निकालते थे दारोगा बाबू। तब उनके सहयोगी यह समझ नहीं पाये थे कि आखिर माजरा क्या है। एक प्राइवेट बैंक में तो कतई जाना नहीं भूलते थे। यह राज तक बेनकाब हुआ, जब इस बैंक में काम करने वाली एक लड़की ने बोकारो के सिटी थाना में अपना दुखड़ा सुनाया। युवती का इल्जाम है कि सब इंस्पेक्टर रवि सिंह एक छलिया इंसान है। उसने उसके साथ छल किया है। शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत से खेलता रहा। जब कभी वह शादी की बात बोला करती थी, तो वह तरह-तरह के बहाने लगा टाल जाता था। बीते दो साल से वह उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाए रखा और उसका यौन शोषण करता रहा। अब किसी दूसरी लड़की से इंगजमेंट उसकी हो गई है। वह उसी से शादी करने की फिराक में है। छेका-तिलक की रस्म पूरी हो चुकी है। अब केवल साते फेरे लेना बाकी रह गया है। प्रेमी दारोगा के दूसरी लड़की से शादी करने की भनक लगते ही युवती बिदक गई और सीधे पहुंच गई थाना। उसके बयान पर FIR दर्ज कर लिया गया है। वर्तमान में दारोगा एटीएस में तैनात है।
युवती का कहना है कि प्यार, दोस्ती, चाहत मोहब्बत सब उसके वास्ते दिल्लगी है। उसने अपना दिल देकर सब कुछ न्यौछावर कर दिया। पर दारोगा बाबू छल कर गये। दुखी पीड़िता इंसाफ की चाह में पुलिस के कई अधिकारियों के पास गुहार लगाई है, कि दारोगा बाबू की होने वाली शादी को रोका जाये और उसे न्याय दिलाया जाय। वह उससे शादी करना चाहती है।
थाना में जब पीड़िता पहुंची तो पीछे-पीछे दारोगा बाबू भी थाना पहुंच गये थे। वहां उसने आपसी सुलह कर रास्ता निकाल लेने की बात कह वहां से खिसक गया। पीड़िता का घर भी बोकारो में है। लेकिन वह रांची में एक प्रइवेट बैंक में जॉब करती है। बैंक में ही उसकी पहली मुलाकात दारोगा रवि से हुई थी। वह रोज ड्यूटी के बहाने बैंक आता। उससे मिलता जुलता, बातें करता। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता को दुख इस बात का है कि रवि गले का हार बनने की बजाय गले की फांस बन गया। इधर, रवि सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई पर वह नहीं मिल पाये। उनके कुछ बैचमेट ने बताया कि रवि व्यवहार कुशल इंसान हैं। वह ऐसा कैसे कर गया, सहसा यकीन नहीं हो रहा। सुनें क्या बोली पीड़िता।

इसे भी पढ़ें : 14 महीने के यशस्वी ने कर डाला ये कारनामा, देखें…
इसे भी पढ़ें :Air India में 600 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :इस कंपनी से भूलकर भी नहीं खरीदें हेल्थ इंश्योरेंस, IRDAI ने जारी किया Advisory
इसे भी पढ़ें :सिपाही के सर्विस रिवाल्वर से निकली गोली और हो गया बड़का कांड












