spot_img

“क्यों खड़े हो यहां?”… और गले में उतार दी गो’लियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : लखनऊ के चिनहट स्थित होटल ईशान इन में सोमवार देर रात एक सर्विस बॉय दिवाकर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिवाकर, सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर के बिलारी गांव का रहने वाला था और होटल में काम करता था। आरोपी आकाश तिवारी, जो कांतिपुरम कॉलोनी मटियारी का रहने वाला एक प्रॉपर्टी डीलर है, अपनी महिला मित्र पुष्पा गौतम के साथ होटल पहुंचा था। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी पुष्पा होटल के एक कमरे में ठहरी हुई थी। देर रात आकाश होटल के बाहर खड़ा था, जिस पर दिवाकर ने सवाल किया “क्यों खड़े हो यहां?” इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। बहस के दौरान होटल के अन्य कर्मचारी और पुष्पा बाहर आई और आकाश के साथ बाइक पर चली गई। करीब 10 मिनट बाद दोनों वापस लौटे और आकाश ने दिवाकर को बुलाकर गले में गोली मार दी। घायल अवस्था में दिवाकर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पुष्पा ने रास्ते में आकाश को बताया कि दिवाकर ने उसके साथ अभद्रता की, जिससे आकाश ने गुस्से में लौटकर हत्या की। आकाश पर पहले भी हत्या, मारपीट और बलवे के मुकदमे दर्ज हैं। वारदात के बाद उसने हत्या में इस्तेमाल असलहा एक दोस्त को दे दिया, जिसकी तलाश जारी है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...