spot_img
spot_img
spot_img

जिसके जीवन की मांग रही थी दुआ, उसी ने उतारा मौत के घाट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी में कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव में एक दिल दहला देनेवाला वाकया सामने आया है। जिस पत्‍नी ने पति की लंबी उम्र के लिए गुरुवार को सुबह से तीज का व्रत रखा था, उसे उसी रात पति ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पति फरार हो गया। पति है 28 साल का राजमिस्‍त्री वीरबल। मृतका पत्‍नी है 26 साल की शीला। शीला और वीरबल के 10 और 6 साल के दो मासूम बच्चे हैं। मां की हत्‍या और पिता के फरार होने के बाद दोनों बेहद डरे हुए हैं। वे लगातार रोये जा रहे हैं। शुक्रवार को सूचना पाकर मौके पर रामकोला एसएचओ डीके सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। कुछ देर में एएसपी एपी सिंह और सीओ खड्डा शिवाजी सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

गुजरात की दूसरी महिला से था अवैध संबंध

बताया जा रहा है वीरबल का गुजरात की एक महिला से अवैध संबंध है। कुछ समय पहले वह उस महिला को लेकर कुशीनगर अपने घर आ गया। उसने कहा कि वह उसकी दूसरी पत्‍नी है और सभी को उसे स्‍वीकार करना होगा। इस पर उसकी पत्‍नी शीला ने कड़ा विरोध किया था। पत्‍नी के विरोध की वजह से वीरबल को उस महिला को वापस गुजरात ले जाकर उसके घर छोड़ना पड़ा, लेकिन वापस लौटकर वह अपनी पत्‍नी पर जमकर जुल्‍म ढाने लगा। तीज की रात मौका पाकर उसने पत्‍नी को गला रेताकर मार डाला।

Read More : एक बोतल पानी के लिए मारा गया मिथिलेश, देखिए कैसे…

Read More : प्लास्टिक के बर्तन दाग लगने से हो गए हैं खराब, इन टिप्स को करें फॉलो

Read More : T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिये किसे मिला मौका, किसका कटा टिकट

Read More : जेल में लगी भीषण आग, 41 ड्रग्स कैदियों की मौत, 39 झुलसे

Read More : कैसे ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सामने आया खौफनाक वीडियो

Read More : ब्रह्मपुत्र नदी में आपस में टकराई दो नाव, कई लापता

Read More : 5 राज्यों में राज्यसभा की इतने सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग

Read More : नई-नवेली दुल्‍हन को रेलवे स्‍टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो

Read More : अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...