spot_img
spot_img
spot_img

Bigg Boss15 के घर में किसे मिलेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : Bigg Boss15 के घर में आए दिन कोई न कोई विवाद होने लगा है। शो के पहले ही दिन से घर में घमासान मचा हुआ है। हर कंटेस्टेंट किसी न किसी से लड़ रहा है। हाल में ही अफसाना खान ने शमिता शेट्टी को न सिर्फ गालियां दीं बल्कि बुढ़िया भी कहा। इस बात पर सलमान ने अफसाना की जमकर क्लास लगाई। लेकिन अब शमिता के साथ बिग बॉस ओटीटी में साथ रह चुके उनके दोस्त राके बापट को उनकी चिंता सताने लगी है। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस की टीम की तरफ से करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को भी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए अप्रोच किया जा रहा है। खबरों की मानें तो मेकर्स घर में शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड राकेश बापट और करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर की शो में एंट्री कराना चाहते हैं। अगर बात बनी तो दोनों शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो शो और भी दिलचस्प हो जाएगा।

क्या शमिता का साथ देंगे राकेश

राकेश बापट और शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में एक साथ नजर आए थे। दोनों शो के शुरूआती समय में बेहद करीब आ गए थे, लेकिन शो के अंत तक दोनों में दूरियां आ गई थी। शो से बाहर आने के बाद दोनों को फिर से साथ में स्पॉट किया जाने लगा। यहां तक की राकेश, शमिता की फैमिली से भी मुलाकात कर चुके हैं और घर के बाहर रहते हुए लगातार शमिता को सपोर्ट कर रहे हैं। अब बिग बॉस के मेकर्स चाहते हैं कि राकेश भी शो में एंट्री कर लें। जिसके बाद शो में नया मोड़ आ सकता है।

अनुषा दांडेकर से चल रही है बात

शो के मेकर्स करण कु्ंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से शो में एंट्री को लेकर बात कर रहे हैं। कुछ साल पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हुआ है। अनुषा ने करण पर उन्हें धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में अगर अनुषा की एंट्री शो में होती है तो तहलका मचना तय है। वहीं दर्शक भी चाहते हैं की अनुषा की शो में एंट्री हो जाए।

हाल में ही राकेश बापट ने सोशल मीडिया पर शमिता के लिए एक नोट लिखा था। राकेश ने लिखा था, ‘आपको स्क्रीन पर देखना अजीब लग रहा है और आप मेरे साथ में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है कि आप शानदार काम करने जा रहे हैं, आप चमकेंगी, आप सभी लोगों को गौरवान्वित फील कराएंगे। मैं इस जर्नी में हमेशा आपके साथ रहूंगा!

वहीं दर्शकों को इस बात का बेसब्री से इंतजार रहेगा कि राकेश बापट और अनुषा दांडेकर कब घर में एंट्री करेंगे। हालांकि कुछ ही हफ्तों में घर में वाइल कार्ड एंट्री की जा सकती है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...