Kohramlive: सड़क पर मिलने वाले Street foods के सेवन से बचने को लेकर WHO ने चेतावनी जारी की है। WHO का मानना है कि सड़क पर मिलने वाले फूड्स से जाने-अनजाने आप कई बीमारियों को न्योता दे जाते हैं। एक अच्छी लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश करें।
इन जैसे Street foods से बनाएं दूरी
पानी पुरी : सड़क पर मिलने वाले पानी पुरी का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग का डर बना रहता है। इसलिए पानी पुरी का इस्तेमाल जितना हो सके कम करें।
वडा पाव : सड़क पर मिलने वाले वडा पाव का इस्तेमाल भी घातक है। सड़क पर मिलने वाले इस फूड में जो ब्रेड इस्तेमाल होता है, वह कई बार पुराना भी हो सकता है, जिसके वजह से फूड प्वाइजनिंग और खतरनाक बीमारी तक हो सकती है।
मसालेदार चीजें : सड़क पर मिलने वाले मसालेदार चीजों का सेवन करना भी खतरनाक हो सकता है। अगर सड़क पर मिलने वाले मसालेदार चीजों का सेवन करते हैं तो गैस की समस्या हो सकती है। वहीं, कई गंभीर बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं।








