spot_img
spot_img
spot_img

फेमस व्यवसायी खेमका को किसने मा’री थी गो’ली, बेउर जेल से कनेक्शन… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना की उस रात में, जब शहर नींद के आगोश में था, रामगुलाम चौक पर सन्नाटे को चीरती गोलियों की आवाज गूंज उठी। हाई प्रोफाइल व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने न सिर्फ राजधानी की रफ्तार रोक दी, बल्कि बिहार सरकार को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। अब इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश होने को है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा है वही शूटर उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी जिसने ठंडी सांसों में जलते कारनामे को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक माल सलामी का रहने वाला उमेश, अब पटना पुलिस की गिरफ्त में है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक, हथियार और तीन लाख की सुपारी की रकम भी बरामद की गई है। खुलासे की परतें यहीं नहीं रुकतीं। सूत्र बताते हैं कि इस वारदात की सुपारी नालंदा निवासी ‘… साव’ ने दी थी, जो अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की टीम उसके कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस केस की डोरें बेउर जेल तक जा पहुंची हैं। वहीं बैठा है कुख्यात अपराधी ‘… वर्मा’, जिससे पुलिस घंटों पूछताछ कर चुकी है और अब वह भी इस खौफनाक कहानी का किरदार बन चुका है। फिलहाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतेजार है।

हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद हरकत में आये। DGP और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस केस की हर कड़ी को जोड़ने का निर्देश दिया गया। STF और SIT की टीमें गठित की गईं और यहां तक कि पटना जेल तक छापेमारी की गई। बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाले इस हत्याकांड का सच अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...