आखिर कौन हैं माफिया मुख्तार के बेटे उमर की दुल्हन… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : दिल्ली के अशोक लॉन में 15 नवंबर की शाम मानो जुगनुओं ने दरी बिछा दी हो। रोशनी, रंगत और रौनक के बीच मऊ से पांच बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने अपनी जिंदगी की नई इबारत लिखी, निकाह की इबारत। सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें उसी रौनक की गवाही दे रही हैं, जिसने इस समारोह को राजधानी का सबसे चर्चा में रहने वाला आयोजन बना दिया। चर्चा का सबसे बड़ा सवाल, “उमर की दुल्हन आखिर कौन?” जवाब है कि फातिमा, गाजीपुर के मुहम्मदाबाद की रहने वाली, वह जाने-माने कारोबारी मलिक मियां की नातिन है। उनका घर मुहम्मदाबाद के उसी मोहल्ले में जहां मुख्तार अंसारी का पैतृक आवास ‘फाटक’ स्थित है। दोनों परिवारों में पहले से सामाजिक जुड़ाव है। उमर और फातिमा एक-दूसरे को समझते-जानते थे और परिवार की रजामंदी ने इस रिश्ते को मुकम्मल कर दिया।

दिल्ली के अशोक लॉन में 15 नवंबर को निकाह हुआ। 17 नवंबर पालिका सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, चाणक्यपुरी में शानदार वलीमा हुआ। वलीमे की रात में कई बड़े नेता, बड़े नाम और बड़ी शख्सियतें पहुंचीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, वरिष्ठ अधिवक्ता व सपा सांसद कपिल सिब्बल, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी एवं सांसद प्रिया सरोज इन सभी ने नये जोड़े को दुआयें दीं और परिवार से मुलाकात की। महफिल में रौनक भी थी और एक हल्की-सी कसक भी। निकाह के पलों में उमर अंसारी खुद को संभाल न सके। पिता मुख्तार अंसारी, जिनकी छाया हमेशा उनके सिर पर रहती थी, आज सिर्फ तस्वीर के रूप में साथ थीं। स्टेज पर खड़े होकर उन्होंने वह तस्वीर फातिमा को दिखायी। वही तस्वीर, जिसने पलों भर के लिये पूरा माहौल भावनाओं से भर दिया। मां अफशां अंसारी लुकआउट नोटिस के कारण शामिल नहीं हो सकीं। घर की जिम्मेदारी बड़े भाई अब्बास अंसारी ने संभाली, हर मेहमान की मेजबानी, हर रस्म की अगुवाई और हर कदम पर पिता की कमी महसूस होती रही। उमर और फातिमा का यह मिलन दो परिवारों के पुराने रिश्तों की महक और नई उम्मीदों की खुशबू दोनों लेकर आया।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: