spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली की होने वाली नई CM आतिशी कौन है? जीवन साथी को भी जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली की होने वाली नई CM आतिशी अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में सबसे ताकतवर मंत्री रही है। आतिशी को अरविंद केजरीवाल का सबसे करीबी सहयोगी और भरोसेमंद माना जाता है। शिक्षा मंत्री आतिशी के पास सबसे अधिक मंत्रालय है। मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की हुई बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव सभी विधायकों के पास रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। गुजरे 8 साल में अपने कार्यकाल में आप जिन उपलब्धियों को सबसे ज्यादा बार जिक्र करती है, उनमें शिक्षा जगत सबसे ऊपर है, वहीं इसका बहुत बड़ा श्रेय आतिशी को जाता है। साल 2014 में आतिशी को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया।

साल 1981 में 8 जून को जन्मी आतिशी ने नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। आतिशी ने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास की पढ़ाई की। इसके बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर की डिग्री हासिल की। कुछ साल बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड से शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर जन्म लेने वाली आतिशी साल 2019 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी। लेकिन भाजपा के गौतम गंभीर से 4.77 लाख वोटों से हार गई थीं, वो तीसरे नंबर पर रहीं थीं। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने कालकाजी विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2023 में पहली बार दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री का पदभार संभाला। अब साल 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। आतिशी शिक्षा जगत में बेहतरीन काम करने के लिये जानी जाती है। आतिशी आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से जुड़ी हैं।

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण ने IIT दिल्ली से पढ़ाई की है। वहीं, IIM अहमदाबाद से भी पढ़े हैं। वे आमतौर पर राजनीति से दूर रहकर अपना काम करते हैं। मीडिया समूह के बड़े घराने ”अमर उजाला” में छपी रिपोर्ट के अनुसार आतिशी और प्रवीण दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई। चूंकि दोनों की ही इच्छा गांव की दिशा-दशा सुधारने और वहां ग्राम स्वराज के सिद्धांत में गांवों में जागरूकता लाने की थी। लिहाजा दोनों किसी कॉमन प्लेटफॉर्म पर मिले। फिर बातें जब आगे बढ़ीं तो दोनों ने एक दूसरे को पसंद करना शुरू किया, यह उनकी शादी की वजह भी बनी। आतिशी और प्रवीण सिंह की शादी कुछ साल पहले हुई।

इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…

इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे

इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा

इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता

इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP

इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी

इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब

इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार

इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में मा’री गई मां-बेटी…

इसे भी पढ़ें : अचानक धधकने लगा पेपर मिल, अंदर थे 50 मजदूर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...