Kohramlive: आंखें आपके शरीर का बहुत ही अहम हिस्सा होती हैं। नहाते समय इस महिला से एक ऐसी छोटी सी चूक हो गई जिसकी वजह से इसकी आंखों में इंफेक्शन (Infection) हो गया। इस इंफेक्शन की वजह से उसकी बाईं आंख की रोशनी चली गई। पानी में मौजूद माइक्रोस्कोपिक अमीबा महिला के आंख के कॉर्निया और कॉन्टेक्ट लेंस (Contact Lens) के बीच में फंस गया जिसकी वजह से ऐसा हादसा हो गया।
लेंस की वजह से खोई आंखों की रोशनी
मैरी (Marie Mason) गलती से आंखों में लेंस पहने-पहने नहाने के लिए चली गई। बस यही लापरवाही महिला को काफी महंगी पड़ गई। महिला के लेंस की समय सीमा एक महीने की थी। इस लेंस के कारण जीवन भर के लिए महिला की आंखों की रोशनी चली गई। महिला ने बताया कि उसने मेडिकेशन से लेकर ऑपरेशन (Operation) तक का सहारा लिया । कुछ भी कारगर साबित नहीं हुआ और महिला की आंख को निकालना पड़ा।
पड़ गए लेने के देने
महिला ने अपने अनुभव के बाद लोगों से लेंस का इस्तेमाल करते वक्त बेहद सावधान (Cautious) रहने की सलाह दी। मैरी ने बताया कि इस हादसे के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। एक आंख की रोशनी खोने के बाद से रोजमर्रा के कई कामों में महिला को दिक्कतों (Problems) का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें : रांची के मोमेंट्स रिसॉर्ट में मिली डेड बॉडी, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें : गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार
इसे भी पढ़ें :SBI, ICICI, HDFC Bank के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देखें…
इसे भी पढ़ें :इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला, दिवाली, छठ महापर्व को लेकर चलेंगी 179 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में सफर करने वालें ध्यान दें, 1 नवंबर से होगा बड़ा बदलाव
इसे भी पढ़ें :इस राज्य में बंद होने वाली है Ola-Uber और Rapido सर्विस, यह है कारण










