Kohramlive : बिहार के खगड़िया में ‘लौंडा’ डांस करते-करते दो लड़कों ने गजब कर दिया। ऐसा शायद कभी पहले नहीं सुना गया होगा। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने भागकर पूर्णिया के एक मंदिर में अपने इकरार को शादी में तब्दील कर लिया।
एक ने साड़ी पहन मांग में भरा सिंदूर
कुछ समय बाद एक लड़का साड़ी और मांग में सिंदूर भरकर दूसरे लड़के के घर पहुंच गया। इसके बाद उसके परिवार ने दोनों को अलग कर दिया। मामला बलहा पंचायत के झमटा गांव का है। बुधवार को बखरी प्रखंड के बुधौरा गांव निवासी पृथ्वी सदा का पुत्र अंग्रेज कुमार उर्फ अनंत साड़ी पहनकर और सिंदूर लगाकर वार्ड संख्या-10 निवासी चलितर सदा के घर पहुंच गया। कहा कि उसने और चलितर सदा के शादीशुदा पुत्र रूपेश सदा ने 10 दिन पहले ही शादी कर ली है।
साथ काम करते-करते हुआ प्यार
दोनों युवक पेशे से लौंडा डांसर हैं। बताया जाता है कि दोनों साथ में लौंडा डांस करते हैं। इसी से रोजी-रोटी चलती है। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे को प्यार हो गया। प्यार इस तरह परवान चढ़ा कि 10 दिन पूर्व घर से भागकर पूर्णिया के मंदिर में शादी कर ली।
परिवार ने समलैंगिक शादी को नकारा
समलैंगिक शादी की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे को अलग कर दिया और अपने-अपने घर लेकर चले गए। इधर, रूपेश सदा के परिजन ने बताया कि दोनों युवक शादी समारोह में डांस करने का काम करते हैं। बखरी का युवक साड़ी पहनकर घर पहुंच गया। लोगों ने अफवाह उड़ा दी कि दोनों युवकों ने एक दूसरे से शादी की है। लेकिन, ऐसी कोई बात नही हैं। दोनों को अलग कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : घर बैठे ऐसे बनाएं Driving license, देखें स्टेप-बाई-स्टेप पूरा तरीका
इसे भी पढ़ें :6 साल बाद मां बनने वाली हैं Bipasha Basu, बेबी बंप के साथ शेयर की क्यूट फोटो
इसे भी पढ़ें :OnePlus 10 Pro पर बम्पर डिस्काउंट, जानिए इसके फीचर्स और कीमत








