spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अक्टूबर में किस राशि का सितारा रहेगा बुलंद… जानें यहां

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अक्तूबर का महीना राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है। इस माह में कई ग्रह एक से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका सीधा असर सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। अक्तूबर माह में सूर्य, शुक्र और मंगल जैसे प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पोजेटिव और निगेटिव दोनों ही तरह प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा शारदीय नवरात्रि इस माह शुरू होंगे, जिसमें मां शक्ति की आराधना का विशेष महत्व है। जानें, सभी 12 राशियों के अक्तूबर का महीना कैसा रहेगा।

मेष 
मेष राशि के लिए अक्तूबर महीने सौभाग्यशाली रहेगा। रोजी-रोटी की चिंता दूर हो सकती है। नौकरी में कहीं से बढि़या ऑफर आ सकता है। घर-परिवार से जुड़े छोटे-मोटे मसलों को इग्नोर करना बेहतर होगा। कोई भी कदम सोच-समझकर उठाना बेहतर होगा। सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाये रखना उचित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। भूमि-भवन लेकर झगड़ा-झंझट होने की संभावना है। आय से अधिक खर्च होगा। सेहत या नाते-रिश्तेदार धोखा दे सकते हैं। खानपान और संबंधों का पूरा ख्याल रखें। किसी भी तरह के झगड़े से खुद को दूर रखें।

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना गुडलक लिये हुये है। कारोबार टॉप पर रहेगा। नौकरी में तबादला या जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बढ़िया समाचार सुनने को मिल सकता है। महीने की शुरूआत में ही किसी काम में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। सोचा हुआ काम पूरा होगा। लव लाइफ बढि़या तरीके से चलती हुई नजर आयेगी। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। घर-परिवार में चल रही अनबन और गलतफहमी दूर हो जायेगी। सितारे चमकते नजर आयेंगे। अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी मोटी दिक्कतों को छोड़ दें तो सेहत ठीक-ठाक रहेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ है। कामकाजी महिलाओं, स्टूडेंट और कमीशन पर काम करने वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में बेहतरीन कामयाबी मिल सकती है। भूमि या भवन को लेकर संजोये ख्वाब पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आलस्य और अहंकार की अधिकता रह सकती है, इसपर नियंत्रण जरूरी है, अन्यथा बने-बनाये काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सेहत का पूरा ख्याल रखना होगा। लव स्टोरी बेहतरीन रहेगी, वहीं दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से अक्टूबर माह फलकारी है। बिगड़े काम बनते हुए नजर आयेंगे। मन थोड़ा खिन्न रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। चोट-चपेट लगने की आशंका है। सेहत पर फोकस जरूरी है। पुराने रोग के उभरने की आशंका है। घर के किसी सदस्य की बीमारी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, कामकाजी महिलाओं को थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। हो-हुज्जत से दूर रहना होगा। खान-पान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है। कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर मिलेंगे।

शेष राशिफल कल के अंक में…….

इसे भी पढ़ें :महिला आरक्षण बिल बना कानून, महामहिम से मिली मंजूरी…

इसे भी पढ़ें :पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त…

इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर केस, सुनवाई आज…

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में लूटमार, ट्रक ड्राइवर को मारी गोली… जानें

इसे भी पढ़ें :सिर में लगी दो गोली, एक आंख में लगी, एक ब्रेन में, RIMS में क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :MP से चांडिल जा रहा ट्रक पलामू में जब्त… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...