spot_img
spot_img
spot_img

जहां कभी दुआयें मांगी जाती, वहां अब ब्राउन शुगर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Shivnarayan Sahu) : बड़कागांव मुस्लिम मोहल्ला के पीछे, पीपल के पेड़ के नीचे, जहां पहले दुआयें मांगी जाती थीं, अब वहां ब्राउन शुगर के सौदे हो रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर वहां से विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 4.20 ग्राम ब्राउन शुगर मिले। उसने खुलासा किया कि उसे यह ब्राउन शुगर राजू महतो ने बेचने के लिये दिया करता था। राजू बसरिया मोहल्ला का रहनेवाला है। अब पुलिस उसे खोज रही है। इसी तरह टीपी-5 के पास कन्वेयर बेल्ट की पश्चिम दिशा में बने एक वीरान करकट के मकान से, पुलिस ने 25 साल के विक्रम कुमार राणा को अरेस्ट किया। उसके पास से दो पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में ब्राउन शुगर जैसा संदिग्ध पदार्थ, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं पांच रुपये का फटा-पुराना नोट मिला है। SDPO पवन कुमार की अगुवाई में बनी टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में थानेदार नेमधारी रजक, डाडी कला सह प्रभारी पिंटू कुमार, SI वरुण कुमार, अमित कुमार, रामराज सिंह, हवलदार दुखन राम और सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...