spot_img

‘ताजा खबर’ का टीजर आया सामने, भुवन बाम करेंगे OTT डेब्यू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: इंडिया में युवाओं के बीच फेमस यूट्यूबर भुवन बाम एक कॉमेडियन, एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे सिंगर भी हैं।  उन्हें उनके कॉमिक यूट्यूब चैनल ‘बीबी की वाइन’ की वजह से जाना जाता है।  यूट्यूब पर मिली शानदार पॉपुलैरिटी के बाद अब भुवन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रख दिया है।  एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी बन गए हैं। भुवन बाम (Bhuvan Bam) एक कॉमेडियन और फेमस यूट्यूबर हैं, जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं।  ‘ताजा खबर’ टाइटल से बन रही इस सीरीज की शूटिंग भी भुवन ने शुरू कर दी है।  इस सीरीज का मूवी टीजर शेयर कर भुवन ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में एक बार फिर से कंफर्म कर दिया  है। ‘ताजा खबर’ का टीजर शेयर कर यूट्यूबर ने कर्म और भाग्य के बारे में सवाल पूछा है।

ताजा खबर’ का ताजा टीजर

भुवन बाम ने अपने डेब्यू प्रोजेक्ट का टीजर सोशल मीडिया शेयर किया है।  टीजर में एक मां और बेटे की बातचीत दिखाई जा रही है।  इसके साथ ही भुवन के साथ जुड़े सभी कलाकारों से परिचय भी करवाया गया है।  इस सीरीज में श्रिया पिलगांवकर, प्रथमेश परब और देवेन भोजानी जैसे एक्टर भी हैं। भुवन ने कैप्शन में लिखा है ‘एक तरफ अच्छे कर्म के साथ, क्या एक आदमी अपने भाग्य का मालिक बनने के लिए तैयार हो सकता है ?’

ताजा खबर’ के को-प्रोड्यूसर भी हैं भुवन बाम

भुवन बाम ने ‘ताजा खबर’ के स्क्रिप्ट के साथ अपनी तस्वीर शेयर इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी।  इस सीरीज को अब्बास दलाल और हुसैन दलाल ने लिखा है और ‘BB Ki Vines’ और डिज्नी प्लस हॉटस्टार मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल सटा लूट लिया था सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को… देखें फिर क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...