नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और आईसीआईसीआई बैंक ने इस महीने 1 फरवरी 2022 से अपनी बैंकिंग प्रणाली में बदलाव की घोषणा कर दी है। ग्राहकों के लिए इन नियमों को जानना जरूरी है नहीं तो उन्हें नुकसान हो सकता है। ICICI बैंक में ये नियम 10 फरवरी से लागू होंगे।
ICICI बैंक बढ़ाने जा रहा क्रेडिट कार्ड फीस
ICICI बैंक ने सभी आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्डों पर अपना शुल्क बढ़ाने वाला है। बैंक 10 फरवरी से ग्राहकों को 2.50 फीसदी ट्रांजेक्शन फीस लेगा। चेक या ऑटो-डेबिट वापिस आ जाता है तो उस मामले में बैंक ने कुल अमाउंट पर 2 प्रतिशत चार्ज करेगा। इसके अलावा ग्राहक के बचत खाते से 50 रुपये प्लस जीएसटी डेबिट (चार्ज) किया जाएगा।
एसबीआई IMPS के नए नियम
SBI ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए मुफ्त IMPS ऑनलाइन लेनदेन की सीमा को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। बैंक ने घोषणा की कि 1 फरवरी से ग्राहक पहले की 2 लाख रुपये की सीमा के बजाय 5 लाख रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं। SBI ने एक बयान में कहा कि वो YONO सहित इंटरनेट बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से किए गए 5 लाख रुपये तक के तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन पर कोई सेवा शुल्क नहीं लेगा। अगर कोई बैंक की ब्रांच में जाकर IMPS के जरिए पैसा भेजना चाहता है, तो 1 फरवरी 2022 से 1000 रुपये तक के लेन-देन पर शून्य चार्ज होगा। 1000 से ज्यादा और 10000 रुपये तक पर 2 रु+जीएसटी, 10000 से अधिक और 1 लाख तक पर 4 रु+जीएसटी, 1 लाख से अधिक और 2 लाख तक पर 12 रु+जीएसटी, 2 लाख से अधिक और 5 लाख तक पर 20 रु+जीएसटी देने होंगे।
पंजाब नेशनल बैंक ने बढ़ा दी सख्ती
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बदले हुए नियम का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। अब अगर आपके अकाउंट में पैसे न होने के कारण किस्त या निवेश फेल हो जाती है तो आपको 250 रुपये पेनल्टी चुकानी होगी। अभी तक ये पेनाल्टी 100 रुपये थी। यानी आज से अब आपको इसके लिए अधिक रकम देना होगा।
BOB ने किया चेक क्लीयरेंस नियम में बदलाव
अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर हैं, तो आपके लिए 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस (cheque clearance rule) से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बता दें 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। इस बात की जानकारी बैंक ने दी है। (BOB New Rule) बैंक के मुताबिक अगर कंफर्मेशन नहीं होता है तो चेक वापस कर दिया जाएगा। बैंक का कहना है कि, ‘हमारा सुझाव है कि आप CTS क्लीयरिंग के लिए पॉजिटिव पे (Positive pay system) की सर्विस का फायदा उठाएं।
Read More : सबको रूला गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर
Read More : सदा के लिए खामोश हो गई स्वर सरस्वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…
Read More : 2 माह की बेटी और मां को देखकर हक्का- बक्का रह गए लोग, कहा…
Read More : इस कंपनी के विज्ञापन में न्यूड मॉडल को लेकर मचा बवाल, देखें…
Read More : रिकॉर्ड 5वीं बार Under-19 World Cup विजेता बनी टीम इंडिया, इस रणनीति से मिली जीत
Read More : सबको रूला गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर
Read More : “दहलीज” में दिखेगी झारखंडी प्रतिभा : वाई के मिश्रा
Read More : सील हो गया पलामू का हील वेव अस्पताल, देखें क्यों….
Read More : पत्नी के साथ गया था बाजार, जंगल में इस हाल में मिला पति
Read More : राहुल गांधी ने किया बड़ा वादा, सरकार बनी तो 500 से कम में देंगे सिलेंडर






