spot_img
spot_img
spot_img

“जब महिलायें आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जब सम्मान और सराहना के फूल खिलते हैं, तो माहौल खुद-ब-खुद खास बन जाता है। ऐसा ही नजारा आज रांची GPO पब्लिक हॉल में देखने को मिला, जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी उत्सव हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने की, जिनकी मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास और प्रेरणादायक बना दिया।

कार्यक्रम में रांची डाक मंडल की महिला कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किये। मंच पर जब उदयभान सिंह ने कहा, “महिलाओं के योगदान के बिना किसी भी संगठन की प्रगति अधूरी है,” तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। डाक विभाग में महिलाओं की मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को खुले दिल से सराहा गया। डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर अपने अनुभवों को साझा करते हुये सशक्तिकरण की राह में उठाये गये कदमों की चर्चा की।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें महिलाओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कभी नृत्य के माध्यम से, तो कभी प्रेरणादायक वक्तव्यों के जरिए, हर प्रस्तुति नारी शक्ति की अनमोल झलक दिखा रही थी। कार्यक्रम का समापन उन महिलाओं को सम्मानित करते हुये किया गया, जिन्होंने कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूकर मिसाल कायम की। अंत में, पूरे हॉल में एक ही भावना थी—”जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।”

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें

Ranchi : अब राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों...

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...