Kohramlive: करवा चौथ का त्योहार सूर्योदय से लेकर शाम को चंद्रोदय तक रखा जाता है। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए अपने पति की लंबी आयु और खुशहाली की कामना करती हैं। आज 13 अक्टूबर 2022, गुरुवार को सुहागिनों का महापर्व करवाचौथ है। यह व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास माना गया है। दिन भर उपवास करने के बाद शाम को पूजा, आरती और कथा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती हैं। चांद के दर्शन करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और पति के हाथों से जल ग्रहण करती हैं। जानें करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद-
करवा चौथ पूजन मुहूर्त-
शाम 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 03 मिनट तक। अमृत काल मुहूर्त- शाम 04 बजक 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपह 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
करवा चौथ का चांद कब निकलेगा
दिल्ली- 08:09PM
गुरुग्राम- 08:21PM
गाजियाबाद- 08:08PM
नोएडा-08:08PM
दिल्ली-एनसीआर में चांद कब दिखेगा
13 अक्टूबर को करवा चौथ पर दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में रात 08 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 30 मिनट के बीच चंद्र दर्शन होंगे।
मध्य प्रदेश में कब दिखेगा चांद
भोपाल- 08:21PM
इंदौर-08:27PM
ग्वालियर-08:11PM
अहमदाबाद- 08:41PM
13 अक्टूबर को करवा चौथ पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और अहमदाबाद में करीब 08 बजकर 21 मिनट से 08 बजकर 41 मिनट के बीच चांद दिखाई पड़ सकता है।
पंजाब में कब निकलेगा चांद
चंडीगढ़- 08:06PM
लुधियाना- 08:10PM
शिमला- 08:03PM
जम्मू- 08:08PM
चंडीगढ़, लुधियाना, शिमला और जम्मू में करीब शाम 08 बजकर 06 मिनट से 08 बजकर 10 मिनट के बीच चांद निकल सकता है।
यूपी में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा
प्रयागराज- 07:57 PM
लखनऊ-07:59 PM
कानपुर-08:02 PM
वाराणसी-07:52 PM
मेरठ-08:07 PM
आगरा- 08:10 PM
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज चांद रात 07 बजकर 52 मिनट से रात 08 बजकर 02 मिनट के बीच दिख सकता है।
देश के इन प्रमुख शहरों में कब निकलेगा चांद
जयपुर- 08:18 PM
मुंबई- 08:48 PM
बेंगलुरू- 08:40PM
गुवाहाटी- 07:15PM
देहरादून- 08:02PM
पटना- 07:44PM
इसे भी पढ़ें : सीएम ने गिरिडीह में 976 करोड़ 56 लाख की परिसंपत्तियों का किया वितरण
इसे भी पढ़ें : रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें






