Ranchi : झारखंड की धरती पर जब करम पर्व की खुशबू हवाओं में घुल रही है, तभी राज्य सरकार ने अपनी लाखों बेटियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने की तैयारी कर ली है। ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत बहनों के खातों में 13वीं किस्त के रूप में ₹2500 की राशि भेजी जायेगी और वो भी त्योहार से ठीक पहले, ताकि तैयारी में कोई कमी न रह जाये। 31 अगस्त से ट्रांसफर शुरू होने जा रहा है। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दे दिये हैं और अगले 2-3 दिनों में ये तोहफा सीधा बैंक खातों में दस्तक देगा।
याद दिला दें कि रक्षाबंधन पर भी ऐसी ही मिठास सरकार ने बांटी थी। अब करम पर्व पर फिर वही अपनापन… वही स्नेह। इस बार 50 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। पिछली बार जुलाई में 50 लाख 30 हजार बहनों ने इस योजना की खुशबू को महसूस किया था।












