Garhwa(Nityanand Dubey) : सुबह की धूप जब पुलिस परेड ग्राउंड के मैदान में उतर रही थी, तभी एक नई उम्मीद ने जन्म लिया, सेहतमंद पुलिस, सुरक्षित समाज। गढ़वा के पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय ने आज ओपन जिम का उद्घाटन करते हुये फौलादी इरादों की भी नींव रख दी। SP ने कहा कि “हर पुलिसकर्मी रोज एक घंटा खुद को देना सीखे, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सुरक्षा की असली गारंटी है।” यह जिम आदित्य बिरला समूह, रेहला (ग्रासिम) के सहयोग से बना। पुलिस परेड ग्राउंड के बगल में यह जिम खुला, ताकि हर वर्दीधारी योद्धा इसका लाभ उठा सके। मौके पर विशिष्ट अतिथि की हैसियत से बिरला समूह रेहला के यूनिट हेड जितेन्द्र अवस्थी एवं नितेश पांडेय, अनिल गिरि, विकास सिंह भी रहे मौजूद थे। बिरला समूह के अधिकारियों ने कहा कि “गढ़वा पुलिस हमारे लिये सिर्फ रक्षक नहीं, समाज के असली नायक हैं, हम उनके साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे।” इस अवसर पर ट्रैफिक कंट्रोल के जरूरी उपकरण भी वितरित किये गये। गढ़वा पुलिस का एक ही मकसद है, स्वास्थ्य, सहयोग और सेवा। ASP अभियान ने धन्यवाद दिया, वहीं मौके पर तमाम थानेदार, DSP एवं पुलिस एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद थे।
राजधानी रांची में ये है ‘रोग हांड़ी फेंका’ टोटका… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : अगर आप किसी गांव की सड़क...
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…
Kohramlive : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...
दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…
Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...
रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…
Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...
इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें
Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...














