spot_img
spot_img

आसमान थमा तो रेल ने थामा हाथ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इंडिगो की लगातार उड़ानों के रद्द होने और घंटों देरी के कारण देशभर के रेलवे स्टेशन आज उन हजारों मुसाफिरों के लिये उम्मीद की किरन बनकर उभरे हैं, जो अचानक फंस गये थे। रेल मंत्रालय ने बढ़ती मांग को देखते हुये कई अहम ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का ऐलान किया, ताकि वह लोग जिनकी उड़ानें कैंसिल हुईं, उन्हें सफर का वैकल्पिक जरिया मिल सके। जम्मू–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अगले सात दिनों के लिये एक अतिरिक्त 3AC कोच जोड़ा गया। इससे लगभग 72 नई सीटें यात्रियों के लिये उपलब्ध होंगी। यह फैसला उन यात्रियों के लिये उम्मीद की किरण है जो अचानक घर लौटना या जरूरी काम निपटाना चाहते थे। उत्तरी रेलवे ने भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में कोच बढ़ाये हैं, ताकि भीड़ को काबू में लाया जा सके। जम्मू तवी राजधानी में एक 3AC कोच, डिब्रूगढ़ राजधानी में एक 3AC कोच, चंडीगढ़ शताब्दी में एक चेयर कार एवं अमृतसर शताब्दी में एक चेयर कार जोड़े गये हैं। रेलवे ने कहा है कि मांग के हिसाब से और कोच जोड़े जा सकते हैं। केंद्र सरकार ने इस अव्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाया है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। जांच का उद्देश्य होगा, समस्या की जड़ कहां से उभरी? कौन-सा पक्ष या व्यवस्था जिम्मेदार है? ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिये क्या ठोस कदम उठाने होंगे? रेलवे की राहत-प्रबंध और सरकार की जांच ने फंसे हुये यात्रियों में थोड़ा सुकून दिया है।

इसे भी पढ़े : बच्चों को डूबो कर ही क्यों मा’रती थी साइको कि’लर पूनम… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली...

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख...

अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों...

संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...

अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...