Kohramlive : हैदराबाद में एक मंच से ISRO चेयरमैन वी. नारायण ने ऐलान किया कि भारत साल 2040 तक चांद पर अपना खुद का क्रूड लूनर मिशन पूरा करेगा। अब सिर्फ झंडा ही नहीं फहरेगा बल्कि भारत के लोग भी चांद की सैर करेंगे, सुरक्षित, स्वदेशी और गौरव के साथ। ISRO का अब तक का सबसे बड़ा मिशन ”गगनयान” दिसंबर 2025 में पहला अनक्रीड मिशन भेजा जायेगा, इसमें इंसान नहीं बल्कि रोबोट ‘Vyommitra’ जायेगी। 2026 में दो और अनक्रीड मिशन और फिर 2027 की शुरुआत में भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन उड़ान भरेगा। ISRO की अगली बड़ी छलांग Bharatiya Antriksh Station 2027 में पहला मॉड्यूल अंतरिक्ष में भेजा जायेगा। वहीं, 2035 तक पूरा स्टेशन तैयार होगा, अपना स्वदेशी स्पेस स्टेशन, जो वैज्ञानिक शोध और मानव मिशन का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत अब एक पूरी अंतरिक्ष यात्रा लिख रहा है, मसलन, Chandrayaan-4 और 5 – चांद पर वैज्ञानिक खोजों का अगला चरण होगा। Mars Mission मंगल पर नई वैज्ञानिक उड़ान। AXOM Mission – एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी से गहरे अंतरिक्ष का अध्ययन। Venus Orbiter Mission – शुक्र ग्रह का रहस्य भारत खोलेगा। ISRO की योजनायें भारत को स्पेस टेक्नोलॉजी में नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगी। अंतरिक्ष अब भारत के लिये कोई सपना नहीं, राष्ट्रीय संकल्प है। 2040 तक चांद की सतह पर भारतीय कदमों की आहट दुनिया सुनेगी।
गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…
Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...
मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…
Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 7 अरेस्ट, गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई संभव…
UP : राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी...
वीडियो कॉल पर देखी बेटी की शादी, विदाई होते ही बाबुल छोड़ गये दुनिया…
Bihar : कहते हैं, हर पिता का सबसे बड़ा...
मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…
Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...







