spot_img

जब अंतिम चीखों से कांप गई धरती…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 14 फरवरी… मोहब्बत के रंगों में सराबोर यह तारीख, लेकिन छह साल पहले इसी दिन एक बर्फीली सुबह ने देश को गहरे घाव दे दिये थे। घाटी की ठंडी हवाओं में बारूद की गंध घुल गई थी और आसमान वीर सपूतों की अंतिम चीखों से कांप उठा था। पुलवामा की धरती लहूलुहान थी, और हवा में केवल एक ही गूंज थी…”भारत माता की जय!”

CRPF के 40 रणबांकुरे… जो घर से वादा कर निकले थे कि जल्द लौटेंगे, मगर उनकी वापसी सिर्फ तिरंगे में लिपटी थी। किसी मां की आंखें पथरा गईं, किसी पिता के कंधे बोझिल हो गये, किसी नन्हे ने पहली बार जाना कि ‘शहीद’ क्या होता है, किसी सुहागन की चूड़ियां एक पल में टूटकर बिखर गईं। वो सुबह आम नहीं थी… जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर CRPF का काफिला गुजर रहा था, और तभी… एक घात लगायी साजिश, एक गूंजता धमाका, एक झटके में बिखरते सपने! बस के परखच्चे उड़ चुके थे, और चारों ओर बस राख और चीखें थीं। इस हमले की साजिश में मसूद समेत 19 दरिंदे थे। छह को मौत मिली, मगर बाकी अभी भी छिपे बैठे हैं। इनमें से पांच पाकिस्तान में साजिशों का जहर घोल रहे हैं, और आठ जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं। लेकिन क्या यह इंसाफ पूरा हुआ? नहीं, क्योंकि अभी भी हर शहीद की मां की आंखें अपने लाल की राह तक रही हैं, हर घर में उनकी यादें सांस ले रही हैं।

पंकज कुमार त्रिपाठी, तिलक राज, अजीत कुमार आज़ाद, प्रदीप सिंह, अश्वनी कुमार, श्याम बाबू… और न जाने कितने वीर, जो अपने नाम अमर गाथा लिख गये। कोई छुट्टी से लौटकर गया था, किसी ने ड्यूटी के पहले घर फोन किया था, किसी ने अपने नन्हे बच्चे को पहली बार गोद में लिया था। मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। आज छह साल बाद भी, पुलवामा का दर्द धड़कनों में ज़िंदा है। यह न केवल शहादत की कहानी है, बल्कि एक प्रण भी है—जो हमारे अपनों को छीन ले गये, उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाना ही असली न्याय होगा।

“तुम सिर्फ एक विस्फोट से हमें मिटा नहीं सकते, हम हर शहीद की चिता से नये दीप जलायेंगे… और ये दीप जलते रहेंगे, जब तक न्याय का सूरज नहीं उगता!”

राठौड़ नितिन शिवाजी

राम वकील

​प्रदीप कुमार

अश्विनी कुमार

​अवधेश कुमार यादव

​रतन कुमार ठाकुर

वीरेंद्र सिंह

​पंकज कुमार त्रिपाठी

​हेमराज मीणा

रमेश यादव

​मनिंदर सिंह अटरी

जयमाल सिंह

​नसीर अहमद

​सुखजिंदर सिंह

​रोहिताश लांबा

​तिलक राज

विजय सोरंग

मनोज कुमार बेहेरा

वसंत कुमार वीवी

सुब्रमण्यम जी

गुरु एच

जीत राम

अमित कुमार

कुलविंदर सिंह

शिवचंद्रन सी

मनेश्वर बासुमतारी

सुदीप बिस्वास

मोहन लाल

संजय राजपूत

अजीत कुमार आजाद

प्रदीप सिंह

श्याम बाबू

कौशल कुमार रावत

नारायण लाल गुर्जर

संजय कुमार सिन्हा

भागीरथ सिंह

पीके साहू

महेश कुमार

बबलू संतरा

विजय कुमार मौर्य

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...