Giridih : शनिवार की सुबह एक युवती की डेड बॉडी फंदे से लटकती मिली है। मृतका की पहचान रामाशंकर शर्मा की बेटी प्रियंका कुमारी (18 साल) के रूप में की गई। घटना के संबंध में प्रियंका की मां गुड़िया देवी का कहना है कि घर के सभी लोग तिलक समारोह में गए थे। वहीं बेटी प्रियंका और वो अलग-अलग कमरे में सोई थी। सुबह जब बेटा वापस लौट दरवाजा खटखटाने लगा तो प्रियंका ने दरवाजा नहीं खोला। अंदर से कोई आवाज भी नहीं आई। चिता हुई तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर घुसे, जो कुछ देखा, दंग रह गए। प्रियंका की लाश दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में प्रियंका को फंदे से उतारा गया, तब तक प्रियंका की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना गिरीडीह के देवरी थाना क्षेत्र के पर्वतुडीह नवाआहर टोला की है।
इसे भी पढ़ें : KGF फेम एक्टर का हुआ निधन
इसे भी पढ़ें :Vivo का बंपर धमाका! इस फोन पर मिल रही है बंपर छूट, जानिए ऑफर
इसे भी पढ़ें :रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्या कर रहे SP…
इसे भी पढ़ें :टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…
इसे भी पढ़ें :डॉ समीर को धमकाने वालों का धनबाद पुलिस ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :जंगल बचाने वाले के साथ ग्रामीणों ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :IAS के ठिकानों पर रेड, मिला इतना कैश कि मंगानी पड़ी…














