Kohramlive : एक युवती का भरोसा एक सफेद कोट पहने शख्स ने तोड़ दिया। 21 साल की लड़की, जो अपनी त्वचा की बीमारी का इलाज ढूंढने डॉक्टर के पास गई थी, वो इस बात से अनजान रही कि उसकी आत्मा तक को यहां चोट पहुंच जायेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवती बेंगलुरु में स्किन इंफेक्शन के इलाज के लिये डॉ. प्रवीण के क्लिनिक पहुंची थी।
मगर इलाज के नाम पर जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। डॉक्टर ने कथित तौर पर युवती को कपड़े उतारने पर मजबूर किया, अनुचित तरीके से छुआ, और यहां तक कि गले लगाकर चूमने की कोशिश की। इस तरह यहां भरोसे का खून हुआ और डॉक्टरी जैसे एक पेशा कलंकित हुआ। खबर है कि जब युवती ने खुद को इस हाल में पाया, तो उसका डर, उसका गुस्सा और उसकी बेबसी, सब एक साथ फूट पड़े। वह कांपते हुये घर लौटी और अपने परिवार को सब बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
जब डॉक्टर बोले, कपड़े उतारने होंगे, फिर जो हुआ…
Date:












