Ramgarh : रामगढ़ के नेमरा से एक भावुक लेकिन सधे हुए पल का नजारा सामने आया जब CM हेमंत सोरेन ने अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की तैयारियों का खुद जायज़ा लिया। खास बात यह रही कि सीएम ने ई-रिक्शा की स्टेयरिंग थामकर पूरे आयोजन स्थल का दौरा किया। पंडाल-दर-पंडाल पहुंचकर उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और शौचालय जैसी सुविधाओं की बारीकी से जांच की।
उन्होंने अफसरों को साफ निर्देश दिया—भीड़ हो लेकिन असुविधा न हो, यातायात सुचारू रहे और व्यवस्था में कोई कमी न रहे। मौके पर उपायुक्त, एसपी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस तैयारी को श्रद्धांजलि से ज्यादा सम्मान का रूप देते देखा।













