spot_img
spot_img
spot_img

मां का अपमान, बिहार बंद का ऐलान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की पावन भूमि, जहां जनक-सीता की परंपरा और मां की महिमा गाई जाती है, वहां अब राजनीति की तपती धूप ने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर दिये गये आपत्तिजनक शब्दों ने सियासत को आग में झोंक दिया है।

NDA का आक्रोश, बिहार बंद का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी और NDA घटक दलों ने इसे न सिर्फ मिथिला का अपमान, बल्कि देश की हर मां का अपमान बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मीडिया से कहा, “मां भगवान की प्रतिमूर्ति है, नौ महीने कोख में रखकर जीवन देती है। क्या कोई मां को गाली देने के बारे में सोच सकता है?” इसी आक्रोश को स्वर देते हुये 4 सितंबर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद की घोषणा की गई है। हालांकि आपातकालीन सेवायें इससे प्रभावित नहीं होंगी।

महिला मोर्चा सड़कों पर उतरेगा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, “मां को गाली देना लोकतांत्रिक परंपरा का अपमान है। बिहार की धरती ऐसे अपराधियों को माफ नहीं करेगी।” खास बात यह है कि इस बार महिला मोर्चा की महिलायें सड़कों पर उतरकर इस विरोध को नई ऊर्जा देंगी। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, “महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस-राजद की संस्कृति है।” हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अनिल कुमार ने इसे “जंगलराज की वापसी की निशानी” बताया। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मदन चौधरी ने कहा, “मां में बंटवारा नहीं हो सकता। हर मां का सम्मान होना चाहिये।”

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट में किन प्रस्तावों को मिली मंजूर, देखें एक नजर में…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंगाल पहुंचे PM मोदी, 2 दिन में कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…

West Bengal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून...

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...