spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची जेल में बंद बड़ा बदमाश राज वर्मा पर लगेगा गुंडा एक्ट… बोले DSP

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची सेंट्रेल जेल में बंद कुख्यात अपराधी राज वर्मा के कहने पर प्रीतम कुमार सिंह को गोली मारी गई। इरादा उसकी हत्या करने का था, पर गोली उसके कमर में लगी। जख्मी प्रीतम फिलहाल रिम्स में भर्ती है। प्रीतम को गोली मारने वाले शूटर वैभव कुमार सिंह और दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वैभव मूल रूप से छपरा का रहने वाला है। वर्तमान में चुटिया के अमरावती कालोनी में शंभू सिंह के घर में बतौर किरायेदार है। वहीं, दीपक हजारीबाग का रहने वाला है। पर वह बरियातू के चिरौंदी सरना टोली को अपना पनाहस्थल बनाय हुए है।

इस कांड का खुलासा करते हुए सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि जमीन के लफड़े में प्रीतम को गोली मारी गई। प्रीतम भी जमीन खरीद बिक्री का धंधा करता है। वह बरियातू के एदलहातू में यह काम ज्यादा करता है। वहीं, जेल में बंद राज वर्मा उस इलाके में अपना दबदबा बनाये रखना चाहता है। एक जमीन की डीलिंग में दोनों के बीच अदावत हुई, इसके बाद राज वर्मा के इशारे पर बीते 7 अगस्त को बरियातू के सिंदवार टोली पानी टंकी के पास दो शूटरों ने प्रीतम को गोली मार दी। एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने इसे चुनौती के तौर पर लिया। सिटी एसपी अंशुमान कुमार और सदर डीएसपी प्रभात रंजन की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम को टेक्निकल सेल की मदद से एक क्लू मिला। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया था। कांड में वैभव और दीपक द्वारा गोली मारने की बाद सामने आई। दोनों को दबोच लिया गया। इन दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। अपने इकबालिया बयान में पुलिस के सामने यह राज उगला कि रांची सेंट्रल जेल में बंद राज वर्मा के कहने पर इस कांड को अंजाम दिया गया। सदर डीएसपी ने बताया कि राज वर्मा हत्या के एक मामले में जंल में बंद है। वह बड़ा बदमाश है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट (सीसीए) लगाने की अनुशंसा बहुत जल्द की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : 36 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस खाई में गिरी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : फुटानी में माथे पर हो गया बड़ा कर्ज, गूगल से नंबर निकाल मचा दी सनसनी, देखें…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...