Chouparan(Krishna Paswan) : छोटे-छोटे चेहरों ने जब बड़े-बड़े मुद्दों को मंच पर उतारा, तो दर्शकों की आंखों में चमक और दिल में भरोसा उतर आया। हर प्रस्तुति में सिर्फ रंग नहीं था, कहीं संदेश था, ‘बेटी बचाओ’, कहीं चेतावनी, ‘पेड़ मत काटो’, तो कहीं विश्वास, ‘हिंदू-मुस्लिम एकता हमारी जान है।’ मौका था NIS स्कूल के द्वितीय वार्षिकोत्सव का। हजारीबाग के बसरिया स्थित स्कूल द्वितीय वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से आये बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मूल आधार है, उन्होंने विद्यालय की तारीफ़ करते हुये शिक्षकों को संस्कार आधारित शिक्षा पर जोर देने की सलाह दी। उन्होंने एनआईएस को ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मशाल बताया। इस अवसर पर संगीत, नाटक, और नृत्य की त्रिवेणी में हर दर्शक नहाया, वहीं हर प्रस्तुति समाज को एक सीख दे गई। विद्यालय की प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा एवं संस्थापक मंडली सुरेश शर्मा, हिरामन साव, अशोक गोस्वामी, राजकुमार ठाकुर, सुरेश प्रजापति, पप्पू दांगी, विजय दांगी और प्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों का किया हार्दिक स्वागत किया। मौके पर जीप सदस्य आरती कौशल, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा नेता रामस्वरुप पासवान एवं सीताराम साव, कपिल यादव, पिंटू सोनी, विजय साव सहित कई सम्मानित चेहरे रहे मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची तक बेहोशी की एक यात्रा… जानें
इसे भी पढ़ें : सिर में सटाकर मा’र दी गो’ली, CCTV फुटेज वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें : “70 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को…” ऐसा क्यों बोले मरांडी… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘पिस्टल’, ‘गोलियां’ और पुलिस…








