Pakur (Jaydev Kumar) : बाइक चुराने में माहिर जोसेफ मुर्मू उर्फ चांद मुर्मू को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया। उसका घर पाकुर के नगर थाना क्षेत्र के आसनदीपा गांव में है। जोसेफ के बारे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से पुलिस ने दो बाइक जब्त की है। इनमें से एक बाइक के चोरी की रिपोर्ट नगर थाना में दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार जोसेफ मुर्मू ने पुलिस के सामने कई राज उगले हें। उसने बताया कि चोरी की बाइक से कोयला ढुलाई का काम करता है। इस काले धंधे में उसके कई साथी शामिल हैं। उसने साथियों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है। पुलिस ने जोसेफ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से आज भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के माता-पिता के घर पहुंची खूंटी पुलिस… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ को लेकर 3 दिन का रेड अलर्ट, राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी
इसे भी पढ़ें : ShootOut @Hazaribagh : चश्मदीद ड्राइवर की जुबां, GM की ह*त्या की दास्तान
इसे भी पढ़ें : एक और रूट पर 15 मई से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानिए किराया
इसे भी पढ़ें : इश्क के चक्कर में क्या कर डाली जवान लड़की सुषमा… देखें








