“उन्नति का पहिया” स्टूडेंट को मिली साइकिल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, दनुआ में झारखंड सरकार की “उन्नति का पहिया” योजना के तहत शुक्रवार को आठवीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतन कुमार वर्मा ने बच्चों को साइकिल सौंपते हुये इसे उनके शिक्षा व भविष्य के लिये एक महत्वपूर्ण संसाधन बताया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को स्कूल आने में सुविधा प्रदान करना है। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी, जिन्होंने झारखंड सरकार को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय साव समेत शिक्षक उपेंद्र कुमार यादव, विश्वजीत कुमार कुशवाहा, हीरालाल मरांडी, मोहम्मद अख्तर, प्रेम कुमार, आलोक कुमार, रोहित कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

spot_img

Related articles:

साले के साथ मिलकर पत्नी ने ही रच डाली खौफनाक साजिश… जानें

Saraikela : सरायकेला के खरसावां थाना क्षेत्र में चर्चित...

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...