WhatsApp का नया फीचर, अब आसान होगी चैटिंग…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिये लगातार नये फीचर्स ला रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने iPhone यूजर्स के लिये एक नया फीचर पेश किया है, जिससे चैटिंग के दौरान स्टिकर भेजना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जायेगा। नये अपडेट के बाद अब यूजर जैसे ही चैट बॉक्स में कोई इमोजी टाइप करेंगे, उससे जुड़े स्टिकर अपने-आप स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे। इससे अलग से स्टिकर कीबोर्ड खोलने या स्टिकर पैक में स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह नया फीचर WhatsApp for iOS 26.8.76 अपडेट में शामिल किया गया है। कंपनी इसे धीरे-धीरे सभी iPhone यूजर्स के लिये रोलआउट कर रही है और आने वाले कुछ हफ्तों में यह सभी के लिये उपलब्ध हो सकता है। इस फीचर की जानकारी सबसे पहले फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp कई और नये फीचर्स पर भी काम कर रहा है। जैसे, Group Message History (नये मेंबर भी पुराने मैसेज देख सकेंगे), SIM Binding Support  (खासतौर पर भारतीय नंबरों के लिये) एवं संभावित प्रीमियम प्लान ‘WhatsApp Plus’ (जिसमें कुछ एक्स्ट्रा सुविधायें मिल सकती हैं)। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार प्रीमियम प्लान आने के बाद भी फ्री WhatsApp में मौजूदा बेसिक सुविधायें जारी रहेंगी।

You can see the new feature in this screenshot from WhatsApp feature tracker WABetaInfo.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...

डबल म’र्डर से तहलका…

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...