Kohramlive Desk : अगर आप WhatsApp, Instagram, Facebook इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइये। सबसे पहले अपना बैलेंस चेक कर लें, कहीं आपके पैसे गायब तो नहीं हो रहे। एक नई स्टडी से पता चला है कि साइबर क्रिमिनल Facebook और WhatsApp के बाद Instagram यूजर्स को सबसे ज्यादा टारगेट कर रहे हैं। यह बताया गया है कि 2021 और 2022 के बीच, 46,000 से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरेंसी स्कैम के शिकार थे। यूएस एफटीसी के मुताबिक, “इनवेस्टमेंट स्कैमर्स का दावा है कि वे इनवेस्टर के लिए जल्दी और आसानी से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन यह क्रिप्टो ‘इनवेंस्टमेंट’ सीधे स्कैमर्स के वॉलेट में जाते हैं। लोग रिपोर्ट करते हैं कि निवेश वेबसाइट और ऐप उन्हें अपने क्रिप्टो के डिवेलपमेंट को ट्रैक करने देते हैं, लेकिन यह सब फर्जी है।
क्रिप्टो स्कैम में नहीं पड़ने की सलाह
“अमेरिकी एफटीसी अधिकारियों ने लोगों को इन क्रिप्टो स्कैम में नहीं पड़ने की सलाह दी है। आपको किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए, जो दावा कर रहा है क्रिप्टो के माध्यम से मोटा पैसा कमाने का। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने पैसे की रक्षा करें और स्केच इनवेस्टमेंट प्लान में इनवेस्ट न करें।
मुंबई के एक व्यक्ति के 1.57 करोड़ रुपये स्कैमर्स ने उड़ाए
हाल ही में मुंबई के एक व्यक्ति के 1.57 करोड़ रुपये ऐसे ही स्कैमर्स ने उड़ा दिए। इस व्यक्ति ने एक वेबसाइट पर क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग स्कीम में इनवेस्ट का लालच देकर फंसाने का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र के पुणे की पुलिस ने एक रिटायर आईपीएस अधिकारी और एक साइबर एक्सपर्ट के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसी मामले में मार्च में पुलिस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी और एक साइबर एक्सपर्ट को अरेस्ट किया था। पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने डिजिटल वॉलेट्स से जाली तरीके से करोड़ों रुपये अपने एकाउंट्स में ट्रांसफर कर पुलिस के साथ धोखाधड़ी की थी।
इसे भी पढ़ें : Triple Murder से दहला आदित्यपुर, सुनें वारदात की पूरी कहानी चश्मदीद की जुबानी
इसे भी पढ़ें : FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े घर में घुस कर जेवर निर्माता की हत्या, बंदी का ऐलान
इसे भी पढ़ें : रेलवे ने 10-18 जून तक RRB परीक्षा के लिए किया स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम, जानें डिटेल
इसे भी पढ़ें : प्रेमिका की खातिर बना गांजा तस्कर
इसे भी पढ़ें : राजेश पाल मर्डर केस में इस शख्स की हो रही तलाश
इसे भी पढ़ें : Team India को बड़ा झटका: KL Rahul सीरीज से बाहर, पंत बने Captain














