kohramlive desk : मेसेजिंग एप WhtsApp ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से लागू कर दी है। गौरतलब है कि इसे 8 फरवरी से ही लागू किया जाना था। लेकिन, यूजर्स के विरोध के कारण डेडलाइन बढ़ाकर 15 मई की गई थी। पहले 15 मई तक नई पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं करने पर अकाउंट डिलीट किए जाने की शर्त थी। अब इसे हटा दिया गया है।
*checks calendar. pours coffee*. OK. Let’s do this. No, we can’t see your personal messages. No, we won’t delete your account. Yes, you can accept at any time.
— WhatsApp (@WhatsApp) May 14, 2021
Read More : जेल में गैंगवार, बाहुबली मुख्तार के करीबी समेत दो को भूना
अब डिलीट नहीं होगा अकाउंट
अब नई पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करने पर भी अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा, लेकिन फीचर्स को लिमिट जरूर किया जाएगा। कुछ घंटे पहले वॉट्सएप ने एक ट्वीट कर यूजर्स को सुनिश्चित करते हुए लिखा है कि कंपनी उनके मैसेज नहीं पढ़ सकती और यूजर्स अकाउंट डिलीट भी नहीं करेगी। नई प्राइवेसी पॉलिसी को किसी भी समय एक्सेप्ट किया जा सकता है।
Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…
चैट लिस्ट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे यूजर्स
वॉट्सएप यूजर्स को एप को पूरे फंक्शन्स के साथ चलाने के लिए नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करना जरूरी होगा,क्योंकि अगर यूजर्स ऐसा नहीं करेंगे तो अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा. लेकिन, अकाउंट के कई फंक्शन्स सीमित कर दिए जाएंगे। यूजर्स अपनी चैट लिस्ट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। हालांकि, वे वॉयस और वीडियो कॉल्स को आंसर कर पाएंगे। साथ ही यूजर्स मिस्ड वॉयस और वीडियो कॉल्स के लिए कॉल बैक भी कर पाएंगे।
Read More :6 बार के कांग्रेस सांसद और पूर्व विदेश राज्य मंत्री का 100 वर्ष की उम्र में निधन












