कोहराम लाइव डेस्क : WhatsApp को अपनी न्यू प्राइवेसी पॉलिसी और टर्म्स ऑफ सर्विस के मामले में चौतरफा किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स के विरोध के बाद अब वाट्सएप ने न्यू प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सफाई दी है कि इससे दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ होने वाली निजी चैटिंग प्रभावित नहीं होगी। पॉलिसी सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। वाट्सएप ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यूजर्स के चैट पहले की तरह एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन के साथ पूरी तरह से सुरक्षित है।
अफवाहों को दूर करने की कोशिश
WhatsApp ने ट्वीट में कहा, हम अफवाहों को पूरी तरह से दूर करना चाहते हैं। और साथ ही यह बताना चाहते हैं कि हम आपके निजी संदेशों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखना जारी रखेंगे। प्राइवेसी पॉलिसी में अपडेट से दोस्तों या परिवार के साथ की गई बातचीत पर असर नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें : Google Search में दिख रही, WhatsApp Group की जानकारी
ट्वीट के साथ अपने ब्लॉग का भी लिंक किया शेयर
WhatsApp ने इस पूरे मामले पर ट्वीट के साथ अपने ब्लॉग का भी लिंक शेयर किया है। ब्लॉग में साफतौर पर बताया गया है कि वाट्सएप की पैरेंट कंपनी फेसबुक यूजर्स के चैट को नहीं पढ़ेगी और ना ही यूजर्स की कॉन्टैक्ट लिस्ट फेसबुक के साथ शेयर की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Google TV चलाने के लिए स्मार्ट टीवी से करें Connect












