spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

4G Download Speed में जियो की बादशाहत कायम, Upload में वोडाफोन नंबर वन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में एक बार फिर अपनी बादशाहत (Kingship) कायम रखी है। अपलोड में वोडाफोन आइडिया अव्वल है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के दिसंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.2 एमबीपीएस मेजर  की गई। गत दो माह से रिलायंस जियो की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड 20 एमबीपीएस से अधिक बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा पर युवक का आरोप पहले जीने मरने की खाई कसमें, जॉब लगते ही…

डाउनलोड स्‍पीड में 3 साल से जियो नंबर वन  

पिछले तीन वर्षों से भी अधिक समय से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार नंबर वन 4जी ऑपरेटर बना हुआ है। ट्राई के अनुसार दिसंबर में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट थी। एयरटेल की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड नवंबर के 8.0 एमबीपीएस की तुलना में दिसंबर में 7.8 एमबीपीएस रही। एयरटेल के मुकाबले रिलायंस जियो की स्पीड 2.5 गुनी से अधिक रही।

वोडाफोन-आइडिया के सेल्‍युलर कारोबार का विलय

वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है। अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहा है, पर ट्राई दोनों के आकंड़े अलग-अलग दिखाता है। वोडाफोन और आइडिया नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में पिछले माह के मुकाबले मामूली अंतर देखने को मिला। वोडाफोन की स्पीड नवंबर के मुकाबले दिसंबर में भी यथावत 9.8 एमबीपीएस रही। आइडिया की स्पीड नवंबर के 8.8 एमबीपीएस से बढ़कर दिसंबर में  8.9 एमबीपीएस हो गई। वोडाफोन और आइडिया दोनों की स्पीड दिसंबर में एयरटेल से कुछ अधिक रही। जियो के मुकाबले आधी से भी कम रही।

इसे भी पढ़ें :BSF के जवानों ने IB पर बनी सुरंग का पता लगाया, पाकिस्‍तान की साजिश नाकाम

नवंबर-दिसंबर में थी वोडाफोन की बादशाहत

दिसंबर में 6.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। नवंबर में भी वोडाफोन की स्पीड 6.5 एमबीपीएस ही थी। दूसरे नंबर पर आइडिया रहा। उसकी अपलोड स्पीड 6.0 एमबीपीएस रही। रिलायंस जियो और एयरटेल की दिसंबर माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमश: 3.8 और 4.1 एमबीपीएस नापी गई।

न्‍यू ईयर से जियो में फ्री वॉयस कॉलिंग

ट्राई औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की मदद से कलेक्‍टेड रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है। उल्‍लेखनीय है कि नए वर्ष से रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं के लिए सभी नेटवर्स पर फ्री वॉयस कॉलिंग वाली सुविधा फिर से शुरू की है।

इसे भी पढ़ें :चरित्रहीन बता विवाहिता के काटे ब्रेस्ट, प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...