Kohramlive : डिजिटल होती दुनिया में Digital House Arrest की खबरें यदा-कदा सामने आती रहती है। जिसमें साइबर क्रिमिनल लोगों को उनके घरों में कैद करके उनका अकाउंट खाली कर देते हैं। अभी कुछ समय पहले ही नोएडा में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक महिला से डिजिटल हाउस अरेस्ट के जरिए स्कैमर्स ने 5 लाख 20 हजार रुपये ठग लिये।
साइबर क्राइम का यह है बिल्कुल नया तरीका (Digital House Arrest)
डिजिटल हाउस अरेस्ट साइबर क्राइम का बिल्कुल नया तरीका है, जिसमें स्कैमर खुद को पुलिस, CBI या कस्टम अधिकारी बताकर कॉल करेंगे और डरा-हड़का कर आपके अपने ही घरों में बंधक बना लेंगे। स्कैम के इसी खेल को डिजिटल हाउस अरेस्ट का नाम दिया गया है। स्कैमर कॉल कर फर्जी धमकी देते हुये डरा कर उनसे बैंक अकाउंट ले लेते हैं, इसके बाद उन्हें घर में ही कैद कर लेते हैं और उनका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।
ऐसे मामले में रहे सावधान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में अक्सर जिक्र किया है कि अगर आपको ऐसा कोई भी फर्जी कॉल आ रहा है या आपको कोई सीबीआई या कोई अधिकारी बनकर कॉल कर रहा है तो सबसे पहले आप सावधानी पूर्वक बात करें, क्योंकि कोई भी अधिकारी फोन पर बैंक डिटेल्स नहीं मांगता है। ऐसी कोई भी कॉल आये तो आप तुरंत पुलिस से संपर्क करें और डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…
इसे भी पढ़ें :सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह
इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…
इसे भी पढ़ें :बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड का मोस्ट वांटेड पुलिस कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें : 8 जगहों पर NIA की रेड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर क्या बोली JMM… देखें वीडियो












