PAKUR : 59 लाख 58 हजार 906 रुपये डगार जाने के इल्जाम में आज जूनियर इंजीनियर रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें पाकुड़ की हिरणपुर थाना की पुलिस ने धरा। इनके खिलाफ आशीष कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर विकास कुमार साहा ने केस दर्ज कराया था। इनपर मनरेगा में लाखों की राशि गबन करने का इल्जाम है। दर्ज FIR में विकास कुमार ने इस बात का जिक्र किया था विभिन्न योजनाओं को लेकर उनके द्वारा दिनांक 10 मार्च 2019 से 29 जून 2019 तक कुल 59 लाख 58 हजार 906 रुपये की निर्माण सामग्रियों की आपूर्ति की गई। इससे संबंधित वाउचर पाकुड़ के ITDA कार्यालय में जमा किया गया था। राशि का भुगतान न मिलने को लेकर विकास कुमार ने अपने वकील के माध्यम से सूचना अधिकार के तहत ITDA कार्यालय से जानकारी मांगी थी। तब उन्हें यह जानकारी दी गई कि संबंधित योजनाओं के जूनियर इंजीनियर सह विभागीय अभिकर्त्ता रवि कुमार के द्वारा उनके द्वारा जमा किये गये बिल वाउचर का जालसाजी कर डुप्लीकेट प्रति बनाकर राशि का भुगतान विभाग से प्राप्त कर लिया।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले- भारत वो अमर बीज है जो थोड़ा दब सकता है लेकिन…
इसे भी पढ़ें :Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें :दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें
इसे भी पढ़ें :DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…












