spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

PLFI के लिए नेटवर्किंग और वसूली करने वालों का क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Khunti (Gaurav Kashyap) : PLFI के तीन उग्रवादी आज खूंटी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। गिरफ्तार उग्रवादियों में 22 साल का ललीत तोपनो, 42 साल का अलब्रेट तोपनो और 40 साल का नीरज लुगुन शामिल है। सभी खूंटी के तोरपा थाना इलाके के रहने वाले हैं। खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार को बीती देर रात सूचना मिली कि PLFI के कुछ उग्रवादी तोरपा के दियांकेल में बडरु टोली से सरना टोली के बीच एक निर्माणाधीन मकान के पास घूम रहे हैं। किसी खतरनाक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उनके पास हथियार भी है। एसपी अमन कुमार ने एएसपी अभियान की देखरेख में एक टीम का गठन किया। टीम को लीड करने की जिम्मेदारी तोरपा के एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी और सर्किल इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को दी गई। टीम ने छापेमारी की और बडरु से सरना टोली के बीच स्थित अंडर कंस्ट्रकशन बिल्डिंग के पास से तीन लोगों को दबोच लिया।

पकड़े गये उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 6 गोलियां, PLFI की 4 चंदा रसीद, 4 मोबाइल और एक बाइक जब्त किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों ने पुलिस के सामने कई राज उगले। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि उन्हें यह हथियार PLFI कमांडर मंगरा लुगुन के मारे जाने से पहले दिया गया था। मंगरा एक मुठभेड़ में मारा गया था। उसके बाद दस्ते के लिए नेटवर्किंग और लेवी वसूलने का काम दिया गया। तीनों उग्रवादियों को धर दबोचने में तोरपा के एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी, सर्किल इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, थानेदार सब इंस्पेक्टर निशांत केरकेट्टा, महती बायपोई, अकबर अहमद खान, एएसआई सुदर्शन महतो की भुमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : CID के हवाले जंगलों की अवैध कटाई की जांच

इसे भी पढ़ें : बाहुबली अनंत सिंह की बादशाहत खत्म

इसे भी पढ़ें : रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

अंबानी फिर नंबर-1, अदाणी भी टॉप पर, भारत के सबसे अमीर कारोबारी कौन… जानें

Kohramlive : भारत के सबसे अमीर कारोबारी परिवारों की...

कैलाश प्रसाद को राष्ट्रपति पदक समेत 29 जांबाजों को मिलेगा मेडल… देखें लिस्ट

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस झारखंड पुलिस के लिए इस...

लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ इंडिगो का इंजन, 224 लोग थे सवार

Kohramlive : कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की...

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: