Palamu : जमीन म्यूटेशन करने के नाम पर 12 हजार रुपये घूस मांगने वाले राजस्व कर्मचारी धीरेंद्र दीक्षित को ACB की पलामू टीम ने दबोच लिया। दीक्षित पलामू के लेस्लीगंज के पूर्णाडीह पंचायत में तैनात था। उसे 10 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ धरा गया। बताया गया कि लेस्लीगंज अंचल के रामाशंकर सिंह ने जमीन म्यूटेशन की खातिर अंचल में आवेदन दिया था। इल्जाम है कि उनसे धीरेंद्र दीक्षित ने 12 हजार रुपये घूस मांगे थे। इस बात की शिकायत ACB पलामू टीम से कर दी गई। पूरे मामले की जांच की गई। जांच में इल्जाम सही पाये गये। इसके बाद पहले से तय योजना के मुताबिक आज ACB की टीम ने राजस्व कर्मचारी धीरेंद्र दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। धीरेंद्र के घर की भी तलाशी ली गई, पर वहां कुछ नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें : धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 13 की दर्दनाक मौ*त
इसे भी पढ़ें : सीएम का बड़ा ऐलान, अब ‘विशाखापत्तनम’ होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी
इसे भी पढ़ें : BJP नेता ने थार से दो दोस्तों को कुचला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
इसे भी पढ़ें : Garhwa News : पति की आखिरी निशानी भी ले गया चोर… देखें
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें
इसे भी पढ़ें : आसाराम बापू को मिली यह बड़ी सजा… देखें










