DHANBAD : आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगी है। इस अगलगी से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई है। यह आग धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के पास आशीर्वाद टावर में लगी। अब तक 13 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं कई झुलस गये है। आधिकारिक रूप से 10 मौत की पुष्टि की गई है। 24 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। आग मंगलवार शाम साढ़े छह बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश में जुटी है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं।
बीसीसीएल की रेस्कयू टीम की भी मदद ली जा रही है। बीसीसीएल की रेस्कयू टीम द्वारा आग में झुलसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। 13 मंजिला अपार्टमेंट में करीब 100 फ्लैट हैं। इनमें बच्चे और बड़े से लेकर करीब 400 से अधिक लोगों के रहने की बात कही जा रही है। आग लगने के बाद अपार्टमेंट में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल तक ले जाने के लिए दस से अधिक एम्बुलेंस लगी हुई है। आग पहले दूसरे तल्ले पर लगी। इसके बाद यह आग तीसरे तल्ले तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के अंदर आग सुरक्षा का कोई भी तंत्र काम नहीं कर रहा था। दमकल की दो गाड़ियां ही अपार्टमेंट में प्रवेश कर पा रही हैं। दमकल की अन्य गाड़ियों को अपार्टमेंट के बाहर रखा गया है। दो गाड़ियों में पानी खत्म हो जाने के बाद फिर से अपार्टमेंट में दमकल की गाड़ियों को प्रवेश कराया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : सीएम का बड़ा ऐलान, अब ‘विशाखापत्तनम’ होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी
इसे भी पढ़ें : BJP नेता ने थार से दो दोस्तों को कुचला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
इसे भी पढ़ें : Garhwa News : पति की आखिरी निशानी भी ले गया चोर… देखें
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें
इसे भी पढ़ें : आसाराम बापू को मिली यह बड़ी सजा… देखें
इसे भी पढ़ें : रेप मामले में आसाराम दोषी करार, कल सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें








