Deoghar (Pintu Mandal) : हैलो! पेटीएम से बोल रहे हैं? आपके आईडी पर कैशबैक ऑफर है। उधर, से आवाज आई… कैसे मिलेगा? इतना सुनते ही अपना कारानाम शुरू कर देते। अपनी बातों में लोगों को उलझाकर सभी जरूरी जानकारी लेते और फिर थोड़ी ही देर में फोनपर एक मैसेज गिरता… आपके खाते से इतने रुपये कट गये। लगातार ऐसी मिल रही शिकायत को देवघर पुलिस ने गंभीरता से लिया। खबरीलाल को भी लगाया। खबरीलाल से सूचना मिली कि पाथरौल के पथरा गांव में साइबर ठगों का जमावड़ा है। तुरंत साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम बनाई गयी। टीम ने पथरा गांव में छापेमारी की और 9 साइबर अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों में दो सगे भाई मंटू मेहरा और मुन्ना मेहरा शामिल हैं। इनके पास से 10 मोबाइल, 20 सिमकार्ड और 18 एटीएम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सुनें क्या बोले साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद
इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये
इसे भी पढ़ें : रसोई गैस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी!, जानें खाते में कैसे करना है चेक
इसे भी पढ़ें : यूक्रेन के कीव और खरकीव में बम बरसा रही रूसी सेना, इतने भारतीय…
इसे भी पढ़ें : एक साल पहले बनी थी दुल्हन, पति ने क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें : स्टार शूटर सौरभ चौधरी का जलवा, वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, कार में तड़प-तड़प कर मर गये दो लोग
इसे भी पढ़ें : नहीं मिला कुत्ता तो सीने में दाग दी गोली, दिनदहाड़े मर्डर के बाद…
इसे भी पढ़ें : 105 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर










