spot_img
spot_img
spot_img

अचानक ऐसा क्‍या हुआ…मंडप छोड़कर भागा दूल्‍हा, फिर हुआ ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

यूपी : दहेज लोभी दूल्‍हा अपनी मांग पूरी नहीं होने पर जयमाला स्‍टेज से ही फरार हो गया। जैसे ही इस बात की जानकारी मिली हड़कंप मच गया। बारातियों को जैसे ही इसकी भनक लगी उनलोगों ने भी वहां से खिसक लेने में ही अपनी भलाई समझी। देखते ही देखते पूरा मंडप खाली हो गया। वर पक्ष के लोगों से दुल्‍हन के पिता ने काफी मिन्‍नत की। मगर किसी का दिल नहीं पसीजा। अंत में हारकर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्‍हे के नाना, अगुआ, कैमरामैन और दो गाड़ियों को बंधक लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर न्‍याय की गुहार लगाई।

Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #JAC की 10वीं और 12वीं परीक्षा के RESULT

मामला उत्‍तर प्रदेश के कन्नौज जिले के जगतपुर गांव का है। गांव के गिरिश चंद्र कठेरिया ने मैनपुरी जनपद के देवेंद्र से अपनी बेटी शिवानी की शादी तय की थी। 16 जून को देवेंद्र बारात लेकर जगतपुर गांव पहुंचा भी। सारी तैयारी भी हो चुकी थी। दूल्हन के पिता ने तय दहेज के हिसाब से सारी तैयारी कर रखी थीं, लेकिन जयमाल के समय दूल्हे देवेंद्र ने दहेज में और 50 हजार रुपये की मांग कर दी। दुल्हन के पिता ने तो पहले असमर्थमा जताई। मगर दूल्‍हे की जिद की वजह से विदाई के समय कर्ज लेकर पैसा देने का आश्‍वासन दिया। मगर दूल्‍हा शादी से पहले 50 लेने की मांग पर अड़ गया और नहीं मिलने पर मंडप छोड़कर फरार हो गया। दुल्‍हन के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More : बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने शराब के नशे में खाई नींद की गोलियां, अस्पताल में भर्ती

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...